Showing posts with label Hindi Voice Typing. Show all posts
Showing posts with label Hindi Voice Typing. Show all posts

Thursday, September 04, 2014

कैसे करें गूगल वाॅइस टाईपिंग से बोलकर हिन्‍दी में टाईपिंग -

मेरी पिछली पोस्ट के बाद कई दोस्तों ने यह आग्रह किया है कि गूगल वॉइस टाइपिंग से फेसबुक पर पोस्ट, ब्लॉग पोस्ट या माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मेँ कैसे लिखा जाए इसका खुलासा किया जाए अब आप जानते ही हैं की हम कोई तकनीकी व्यक्ति तो हैं नहीं।  लेकिन हमने इसके लिए एक साधारण सा जुगाड अपनाया है-  तो बिंदु बार बात करते हैं
1. सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन की सेटिंग्स मेँ जाए आपको लेंगुएज एंड इनपुट ऑप्शन मिलेगा
2;  इसके तहत आगे जाकर भाषा मेँ अब हिंदी की सुविधा मिल गई है आप इसे सेलेक्ट कर लैं ( ध्यान रखेँ हिंदी भाषाओं की सूची मेँ अंग्रेजी क्रम के बाद नीचे देवनागरी मेँ लिखा हुआ है) उसे सेलेक्ट करेँ
3- अब गूगल वॉइस इनपुट की भाषा अंग्रेजी तथा हिंदी दिखाई दे रही है।
4-  अच्छा रहेगा कि आप इससे अंग्रेजी को हटा देँ केवल हिंदी रहने दें, इसे हिंदी इनपुट की दक्षता बेहतर हो जाती हे एेसा मैंने अनुभव किया  है।
5- अब आप या तो फेसबुक ये किस ब्लॉग आदि मेँ टाइपिंग के स्थान पर सीधे वॉयस इनपुट का इस्तेमाल कर सकते हैं मेरे फोन मेँ यह सुविधा स्पेस बार को दबाए रखने पर विकल्‍प के रूप में उपलब्ध हो रही है।

अब बताते हेँ कि फ़ोन से टाइप की गई इस सामग्री को ऑफलाइन एमएस वर्ड या कंप्यूटर पर कैसे ले जाएं जैसे मैंने अपनी फेसबुक पोस्ट मेँ बताया इसका सबसे आसान तरीका है कि फोन पर टाइप की गई सामग्री को आप बजाय फोन मेँ सेव करने की क्लाउड मे सेव करें यह आप गूगल ड्राइव मेँ कर सकते हेँ अथवा ड्रापबाक्‍स लैसी किसी सुविधा मेँ कर सकते हैं। जैसे ही आप फाइल को क्लाउड मे सेव करेंगे यह आपके कंप्यूटर पर भी उपलब्ध हो जाएगी अब आप संपादन का काम अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर कीजिए। और बताने की जरूरत नहीं कि उसके बाद इस सामग्री का जैसा प्रयोग करना चाहिए वैसा करेँ । तो मुझ अनगढ़  व्यक्ति के लिए यह साधारण सा जुगाड़ बहुत अच्छे से काम कर रहा है।  उम्मीद करता हूँ आपको भी से लाभ हुआ होगा।

इस पूरी पोस्‍ट को भी बोलकर ही लिखा गया है। पहला शब्‍द बोलने से लेकर संपादित कर  पब्लिश करने तक कुल 9 मिनट लगे हैं। अच्‍छा ही है- क्‍यो ?


मेरा फोन Gionee P-3 है तथा Android 4.2.2 है