Showing posts with label google features. Show all posts
Showing posts with label google features. Show all posts

Monday, July 23, 2007

गूगल सर्च:बहुत है थोड़े से काम न चलाएं

यदि आप भी मेरी तरह गूगल का इस्‍तेमाल केवल किसी शब्‍द से जुड़े बेवपते की जानकारी के लिए ही करते रहे हैं तो आप केवल आइसबर्ग की टिप से ही परिचित हैं। दरअसल गूगल की सर्च सुविधा में और बहुत सी सुविधाएं शामिल हैं, कुछ का असल लाभ तो केवल अमरीकियों के ही लिए है पर बाकी हम आप सब के काम की हैं तो लीजिए हमने आपके लिए अनुवाद कर पेश किया गूगल खोज की फीचरों को ताकि आप भी हमारी तरह सिर्फ थोड़े से काम न चला रहे हों जबकि ज्‍यादा उपलब्‍ध है।

Book Search पुस्‍तकों के पूरे पाठ के लिए खोजें
Cached Linksइंडेक्‍स किए जाने के वक्‍त पृष्‍ठ की छवि
Calculatorगूगल से अपने गणितीय समीकरण का हल जानें
Currency Conversionकरेंसी परिवर्तक
Definitionsगूगल आपके लिए परिभाषाएं खोजकर दे
File Typesगैर HTML फाइलें खोजें
Groups खोज से संबंधित प्रविष्टियॉं गूगल समूह से खोजें
I'm Feeling Luckyखोज की प्रक्रिया को टापकर सीधे पहले पन्‍ने पर जाएं
Imagesछवियों को खोजें
Local Searchअमरीका, इंगलैंड व कनाडा के स्‍थानीय प्रतिष्‍ठानों को खोजें
Moviesआपके आस पास लगी फिल्‍मों तथा उनकी समीक्षा खोजें
Music Searchसंगीत संबंधी जानकारी पाएं
News Headlinesअपनी खोज में ताजा समाचार का छौंक लगाएं
PhoneBookअमरीका के नाम, पते व फोन नंबंर खोजें
Product Search आनलाइन ,खरीद के लिए गूगल की सेवाएं
Q&A सीधे प्रश्‍नों के साधे उत्‍तर
Refine Your Search - New!प्राप्‍त खोज परिणामों को और सटीक बनाने के लिए अतिरिक्‍त सूचनाएं जोडें
Results Prefetchingफायरफाक्‍स में तेज खोजें
Search By Numberअमरीका के आनलाइन डाटाबेस से तुरंत खोजें मसलन पेटेंट डाटा से
Similar Pagesखोज परिणाम जैसे अन्‍य पृष्‍ठ
Site Searchएक ही साईट से खोजें
Spell Checkerशब्‍दों की वर्तनी व वैकल्पिक शब्‍दों को जानें
Stock and Fund Quotesशेयरों की ताजा जानकारी
Street Mapsअमरीकी नक्‍शे व पते
Travel Informationअमरीकी से यात्रा संबंधी जानकारी तुरंत
Weatherमौसम की जानकारी
Web Page Translation बेवसाईट का अनुवाद- हिंदी अभी शामिल नहीं
Who Links To You?किसी पृष्‍ठ से जुडें लिंको की जानकारी