Thursday, September 04, 2014

कैसे करें गूगल वाॅइस टाईपिंग से बोलकर हिन्‍दी में टाईपिंग -

मेरी पिछली पोस्ट के बाद कई दोस्तों ने यह आग्रह किया है कि गूगल वॉइस टाइपिंग से फेसबुक पर पोस्ट, ब्लॉग पोस्ट या माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मेँ कैसे लिखा जाए इसका खुलासा किया जाए अब आप जानते ही हैं की हम कोई तकनीकी व्यक्ति तो हैं नहीं।  लेकिन हमने इसके लिए एक साधारण सा जुगाड अपनाया है-  तो बिंदु बार बात करते हैं
1. सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन की सेटिंग्स मेँ जाए आपको लेंगुएज एंड इनपुट ऑप्शन मिलेगा
2;  इसके तहत आगे जाकर भाषा मेँ अब हिंदी की सुविधा मिल गई है आप इसे सेलेक्ट कर लैं ( ध्यान रखेँ हिंदी भाषाओं की सूची मेँ अंग्रेजी क्रम के बाद नीचे देवनागरी मेँ लिखा हुआ है) उसे सेलेक्ट करेँ
3- अब गूगल वॉइस इनपुट की भाषा अंग्रेजी तथा हिंदी दिखाई दे रही है।
4-  अच्छा रहेगा कि आप इससे अंग्रेजी को हटा देँ केवल हिंदी रहने दें, इसे हिंदी इनपुट की दक्षता बेहतर हो जाती हे एेसा मैंने अनुभव किया  है।
5- अब आप या तो फेसबुक ये किस ब्लॉग आदि मेँ टाइपिंग के स्थान पर सीधे वॉयस इनपुट का इस्तेमाल कर सकते हैं मेरे फोन मेँ यह सुविधा स्पेस बार को दबाए रखने पर विकल्‍प के रूप में उपलब्ध हो रही है।

अब बताते हेँ कि फ़ोन से टाइप की गई इस सामग्री को ऑफलाइन एमएस वर्ड या कंप्यूटर पर कैसे ले जाएं जैसे मैंने अपनी फेसबुक पोस्ट मेँ बताया इसका सबसे आसान तरीका है कि फोन पर टाइप की गई सामग्री को आप बजाय फोन मेँ सेव करने की क्लाउड मे सेव करें यह आप गूगल ड्राइव मेँ कर सकते हेँ अथवा ड्रापबाक्‍स लैसी किसी सुविधा मेँ कर सकते हैं। जैसे ही आप फाइल को क्लाउड मे सेव करेंगे यह आपके कंप्यूटर पर भी उपलब्ध हो जाएगी अब आप संपादन का काम अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर कीजिए। और बताने की जरूरत नहीं कि उसके बाद इस सामग्री का जैसा प्रयोग करना चाहिए वैसा करेँ । तो मुझ अनगढ़  व्यक्ति के लिए यह साधारण सा जुगाड़ बहुत अच्छे से काम कर रहा है।  उम्मीद करता हूँ आपको भी से लाभ हुआ होगा।

इस पूरी पोस्‍ट को भी बोलकर ही लिखा गया है। पहला शब्‍द बोलने से लेकर संपादित कर  पब्लिश करने तक कुल 9 मिनट लगे हैं। अच्‍छा ही है- क्‍यो ?


मेरा फोन Gionee P-3 है तथा Android 4.2.2 है

12 comments:

Yunus Khan said...

हमने आज़माया। लेकिन ये कई शब्‍दों को गलत टाइप कर रहा है। आपने इतनी सटीक पोस्‍ट कैसे टाइप कर ली। टॉर्च दिखाइये।

प्रमोद ताम्बट said...

आजमाया। बढ़िया है। टाइपिंग की समस्‍या से निजात मिल सकती है इससे। बधाई हो।

प्रमोद ताम्बट said...

आजमाया। बढ़िया है। टाइपिंग की समस्‍या से निजात मिल सकती है इससे। बधाई हो।

ePandit said...

पिछली टिप्पणी दोहरा रहा हूँ ताकि इस पोस्ट पर आने वाले भी पढ़ सकें।

मसिजीवी जी, मेरे विचार से इस काम में आसानी के लिये आप फोन में गूगल कीप एप इंस्टॉल कर लें। यह गूगल की क्लाउड बेस्ड नोट टेकिंग एप है। फोन में इसकी एप में जो कुछ आप टाइप करेंगे वह रियल टाइम में सिंक होता रहेगा (फोन सैटिंग में ऑटो सिंक इनेबल होना चाहिये) जिससे आप पीसी पर keep.google.com पर जाकर सीधे देख सकेंगे। वर्ड फाइल में लिखकर फिर उसे मैनुअली ड्रॉपबॉक्स में सेव करने का झंझट नहीं रहेगा।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.google.android.keep

हाँ लम्बे लेखों के लिये वर्ड फाइल का विकल्प शायद बेहतर हो।

Kajal Kumar's Cartoons काजल कुमार के कार्टून said...

मैं इससे, सीधे ही टैबलेट में वर्ड डाक्‍यूमेंट खोल कर टाइप कर रहा हूं. अब गूगल के लि‍ए अगला कदम, इसे ऑफ़लाइन भी उपलब्‍ध करवाना बचा.

Kajal Kumar's Cartoons काजल कुमार के कार्टून said...

Anonymous जी,

Google Hindi Input में ऑडि‍यो सप्‍पोर्ट नहीं है.

विवेक रस्तोगी said...

Windows Lumia फोन के लिए भी उपलब्ध है क्या ?

रवि रतलामी said...

आप अपने मोबाइल / टैब में गूगल प्ले स्टोर में जाकर गूगल डॉक्स (यह एक तरह से गूगल ड्राइव/डिस्क ही है) डाउनलोड करें (google docs सर्च करें). इसमें आप बोल कर लिख सकते हैं. यह क्लाउड पर स्वचालित सहेजता रहता है, जिसका उपयोग आप कहीं से कभी भी कर सकते हैं - यानी यदि आपने मोबाइल से लिखा है तो इसको अपने टैब या पीसी पर सीधे जाकर संपादित कर सकते हैं.

मसिजीवी said...

@yunus khan भाई किसी और की टिप्‍पणी होती तो मन में आता कि उच्‍चारण में स्‍पष्‍टता लाने को कहूँ पर ये आप पर तो लागू हो नहीं सकता। इसलिए आपके बोलने अधिक गलतियॉं क्‍यों दिखा रहा है कह नहीं सकता, बस कृपया देखें कि आपने कहीं वॉइस टाईपिंग कर भाषा आटोमेटिक तो या हिन्‍दी व अंग्रेजी दोनों तो नहीं कर रखी है ऐसे में कंप्‍यूटर खुद शब्‍द सुनकर उसकी भाषा तय कर लिखने का प्रयास करता है तथा गलती की संभावना बढ़ जाती है। इसे सिर्फ हिन्‍दी कर लें।

जहॉं तक इस पोस्‍ट की बात है, जैसा मैंने कहा कि वॉइस टाईपिंग के बाद इसे सीधा ब्‍लॉगर में संपादित करने के बाद पोस्‍ट किया है लेकिन तब भी गलतियॉं अधिक नहीं थी। सबसे ज्‍यादा होने वाली गलती 'है' को 'हे' टाईप करने की है।

Anonymous said...

All human beings are born free and equal in dignity and rights.
They are endowed with reason and conscience and should act towards one another in a spirit of brotherhood.

ऑल् ह्युमन् बिइन्ग्झ् आर् बोर्न् फ्रि ऍन्ड् ईक्वल् इन् डिगनटि ऍन्ड् राइट्स्.
धे आर् इन्डाउड् विथ रीझन् ऍन्ड् कान्शन्स् ऍन्ड् शुड् ऍक्ट्
टुवोर्ड्झ् वन् अनधर् इन् अ स्पिरिट् अव् ब्रधर्हुड्...IPA to HINDI transliteration

Now try to voice-read English text (this Hindi text) and see whether it types the way it's shown in Hindi.

If it does then we can write English words pronunciation in Hindi learn English in our script which can be converted to English text with better tools.

Anonymous said...


Preferred scheme:
્,ા,િ,ી,ુ,ૂ,ૅ,ે,ૈ,ૉ,ો,ૌ,ં,ઃ
a,aa,i,ii,u,uu,ă,e,ai,ŏ,o,au,am,an,ah
or
a,aa,i,ii,u,uu,ae,e,ai,aw,o,au,am,an,ah

ə ɑ ɪ ɪ̈ ʊ ʊ̈ æ ɛ aɪ ɔ o aʊ əm ən əh .........IPA

Here is a Google Transliteration of your voice text input?
Don't you think that we need some improvements in this to make it readable ?


Mērī pichalī pōsṭa kē bāda ka'ī dōstōṁ nē yaha āgraha kiyā hai ki gūgala vŏ'isa ṭā'ipiṅga sē phēsabuka para pōsṭa, blŏga pōsṭa yā mā'ikrōsŏphṭa varḍa mēm̐ kaisē likhā jā'ē isakā khulāsā kiyā jā'ē aba āpa jānatē hī haiṁ kī hama kō'ī takanīkī vyakti tō haiṁ nahīṁ. Lēkina hamanē isakē li'ē ēka sādhāraṇa sā jugāḍa apanāyā hai- tō bindu bāra bāta karatē haiṁ
1. Sabasē pahalē apanē ēṇḍrŏyaḍa phōna kī sēṭiṅgsa mēm̐ jā'ē āpakō lēṅgu'ēja ēṇḍa inapuṭa ŏpśana milēgā
2; isakē tahata āgē jākara bhāṣā mēm̐ aba hindī kī suvidhā mila ga'ī hai āpa isē sēlēkṭa kara laiṁ (dhyāna rakhēm̐ hindī bhāṣā'ōṁ kī sūcī mēm̐ aṅgrējī krama kē bāda nīcē dēvanāgarī mēm̐ likhā hu'ā hai) usē sēlēkṭa karēm̐
3- aba gūgala vŏ'isa inapuṭa kī bhāṣā aṅgrējī tathā hindī dikhā'ī dē rahī hai.
4- Acchā rahēgā ki āpa isasē aṅgrējī kō haṭā dēm̐ kēvala hindī rahanē dēṁ, isē hindī inapuṭa kī dakṣatā bēhatara hō jātī hē ē̔ēsā mainnē anubhava kiyā hai.
5- Aba āpa yā tō phēsabuka yē kisa blŏga ādi mēm̐ ṭā'ipiṅga kē sthāna para sīdhē vŏyasa inapuṭa kā istēmāla kara sakatē haiṁ mērē phōna mēm̐ yaha suvidhā spēsa bāra kō dabā'ē rakhanē para vikal‍pa kē rūpa mēṁ upalabdha hō rahī hai.

Aba batātē hēm̐ ki fōna sē ṭā'ipa kī ga'ī isa sāmagrī kō ŏphalā'ina ēma'ēsa varḍa yā kampyūṭara para kaisē lē jā'ēṁ jaisē mainnē apanī phēsabuka pōsṭa mēm̐ batāyā isakā sabasē āsāna tarīkā hai ki phōna para ṭā'ipa kī ga'ī sāmagrī kō āpa bajāya phōna mēm̐ sēva karanē kī klā'uḍa mē sēva karēṁ yaha āpa gūgala ḍrā'iva mēm̐ kara sakatē hēm̐ athavā ḍrāpabāk‍sa laisī kisī suvidhā mēm̐ kara sakatē haiṁ. Jaisē hī āpa phā'ila kō klā'uḍa mē sēva karēṅgē yaha āpakē kampyūṭara para bhī upalabdha hō jā'ēgī aba āpa sampādana kā kāma apanē laipaṭŏpa yā ḍēskaṭŏpa para kīji'ē. Aura batānē kī jarūrata nahīṁ ki usakē bāda isa sāmagrī kā jaisā prayōga karanā cāhi'ē vaisā karēm̐ . Tō mujha anagaṛha vyakti kē li'ē yaha sādhāraṇa sā jugāṛa bahuta acchē sē kāma kara rahā hai. Um'mīda karatā hūm̐ āpakō bhī sē lābha hu'ā hōgā.

Mērī>Merī
pichalī pōsṭa>pichhalī posṭa
dōstōṁ>dōston..............etc

ahmad sameer said...

i dont find hindi language in list of input languages,
my ver.- android 4.2.2
thanks